Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

पंजाब के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

भारत इंफो : पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में मौसम अचानक खराब हो सकता है। इस दौरान में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी-तूफान का असर
मौसम विभाग ने खासतौर पर लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

19 जिलों में बारिश के आसार
इसके अलावा राज्य के करीब 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।इनमें अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। खराब मौसम के दौरान घरों में रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *