loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

बसपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, 2027 में पंजाब में सरकार बनाने का संकल्प

भारत इंफो : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से आज बहराम की दाना मंडी में रखी गई सत्ता प्राप्त करो रैली में बारिश के बावजूद भारी जनसैलाब उमड़ा। बसपा संस्थापक साहब कांशी राम जी के जन्मदिवस के मौके पर हुई इस रैली में 2027 में पंजाब में बसपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी की अध्यक्षता में हुई इस रैली में पार्टी के केंद्रीय प्रभारी प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

रैली को संबोधित करते हुए प्रताप सिंह व डॉ अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि साहब कांशी राम ने गैरबराबरी की व्यवस्था को खत्म करने तथा भाईचारे व खुशहाली की स्थापना के लिए बसपा के रूप में आंदलन दिया। बसपा का आंदोलन भाईचारे को मजबूत करके स्वाभिमान से जीने की राह दिखाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता में रही कांग्रेस, अकाली-भाजपा व आप की सरकारों ने दलितों, पिछड़ों, गरीबों को पैरों पर खड़ा करने की बजाय, उन्हें राशन तक सीमित करके रख दिया है। स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं उनसे दूर कर दी गई हैं। शिक्षा क्रांति के दावे करने वाली आप सरकार के शासन में स्कूलों में 45 फीसदी अध्यापक नहीं हैं और 55 फीसदी प्रिंसिपलों के पद खाली हैं। इसी तरह डॉक्टरों व आधारभूत ढांचे की कमी के कारण सरकारी अस्पतालों की हालत खराब है।

डॉ. करीमपुरी ने कहा कि कांग्रेस, अकाली-भाजपा व आप की सरकारें प्रदेश में से नशा खत्म करने के दावे करती रही हैं, जबकि हकीकत में नशा खत्म होने की बजाय पहले से भी अधिक बिक रहा है। माताओं के बच्चे नशे के जाल में फंसकर लाशों में तब्दील हो रहे हैं। आप सरकार किसानों-मजदूरों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों की मांगें मानने की बजाय उन पर लाठीचार्ज करवा रही है। इसी तरह प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगडऩे के कारण रोजाना गोलियां चल रही हैं, जिसमें बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोग इन पार्टियों की सरकारों से तंग आ चुके हैं और 2027 में वे प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में बसपा की सरकार बनाकर खुशहाली, तरक्की व भाईचारे वाले प्रबंध की स्थापना की जाएगी। सभी को अच्छी स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधाएं व रोजगार देना बसपा की सरकार का मुख्य एजेंडा होगा।

इस रैली को बसपा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रजापति अजीत सिंह भैणी, जोन कोऑर्डिनेटर व विधायक डॉ. नछत्तर पाल, कुलदीप सिंह सरदूलगढ़, गुरनाम सिंह चौधरी, तीर्थ सिंह मेहरा राजपुरा व प्रदेश उपप्रधान बलदेव सिंह मेहरा ने भी संबोधित किया, जिन्होंने खुशहाल पंजाब के निर्माण के लिए पंजाब में बसपा की सरकार बनाने का अह्वान किया। इस मौके पर साहब कांशी राम की बहन कुलवंत कौर भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

मंच संचालन बसपा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार व प्रवीन बंगा ने किया। रैली के दौरान अन्य पार्टियों के सैकड़ों नेता, रिटा. अधिकारी व किसान नेता अपने सैकड़ों सार्थियों समेत बसपा में शामिल हुए, जिन्हें प्रताप सिंह व डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर बसपा के प्रदेश महासचिव गुरमेल चुंबर, लाल सिंह सुल्हानी, राजिंदर सिंह ननहेडिय़ा, ठेकेदार हरभजन सिंह बजहेड़ी, जगजीत सिंह छड़बड़, ठेकेदार भगवान दास, चमकौर सिंह वीर, सुखदेव सिंह शीरा, तरसेम थापर, डॉ. मक्खन सिंह, जोगा सिंह पनौधिया, अमरजीत सिंह झलूर, लाल चंद औजला, ओम प्रकाश सरोया, गुरबख्श सिंह चौहान, कुलवंत सिंह मेहतो, संत राम मल्लियां, बलविंदर पाल बिट्टा, दौलत राम, बलजीत सिंह सलाना, शमशाद अंसारी, प्रदेश सचिव इंजी. जसवंत राय, तारा चंद भगत, बलवंत केहर, मीना रानी, हरभजन सिंह बलालों, राकेश कुमार दातारपुरी, सुखदेव सिंह बिट्टा, रणबीर बब्बर, भजन सिंह कंबोज, हरजिंदर कुमार मौर्या, गुरमीत सिंह, जगदीप सिंह गोगी, दिलबाग चंद मेहंदीपुर, निक्का सिंह, शीला रानी, जसवीर सिंह, डॉ. जगरूप सिंह आदि बसपा नेता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *