loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

जालंधर के वरिष्ठ नेता काकू आहलुवालिया ने संभाला पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन का पद

भारत इंफो : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जालंधर की राजनीति का प्रमुख चेहरा काकू आहलुवालिया ने आज यानी वीरवार को चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित पंजाब खादी एवं विलेज इंडस्ट्री बोर्ड के कार्यालय में बतौर चेयरमैन अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस नियुक्ति को जालंधर में पार्टी की पकड़ और मजबूत करने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के ओएसडी और कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार की ओर से नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी मौजूद थे, जिन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को खादी बोर्ड के जरिए घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया।

जालंधर से जुटे दिग्गज नेता और संत समाज
समारोह में जालंधर से राजनीतिक और धार्मिक जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इनमें दलजीत सिंह आहलुवालिया, हल्का सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली, नॉर्थ इंचार्ज दिनेश ढल्ल और मेयर वनीत धीर प्रमुख रहे। इसके साथ ही संत समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और काकू आहलुवालिया को आशीर्वाद दिया।

युवा नेतृत्व और पार्षदों ने जताया उत्साह
समारोह में हरपाल चड्ढा, पार्षद दीपक शारदा, युवा नेता रोबिन सांपला, जगदीश समराय और पूजा सिंह जैसे स्थानीय नेताओं ने भी हिस्सा लिया। उपस्थित नेताओं ने उम्मीद जताई कि काकू आहलुवालिया के नेतृत्व में बोर्ड ग्रामीण उद्योगों और खादी के प्रचार-प्रसार में नए आयाम स्थापित करेगा। पदभार संभालने के बाद चेयरमैन ने सभी का आभार जताया और सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *