loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

जालंधर बस स्टैंड के पास आधी रात होता है गंदा खेल! निहंग ने चूड़ा पहने लड़की को पकड़ा

भारत इंफो : जालंधर के बस स्टैंड के पास एक बार फिर कथित तौर पर देह व्यापार का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से यह धंधा चल रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। हैरानी की बात यह है कि अब लोग खुद ही जागरूक होकर मौके पर मौजूद संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ करने लगे हैं।

देर रात महिलाओं को रोककर की पूछताछ
जानकारी के अनुसार नरिंदर सिनेमा वाली गली में देर रात करीब 12 बजे एक ऑटो चालक और तरना दल से जुड़े बाबा बख्शीश सिंह बाजड़ा ने कथित रूप से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल कुछ लड़कियों को रोका। पूछताछ के दौरान एक महिला ने खुद को नई शादीशुदा बताते हुए कहा कि वह अपनी बहन के साथ बस स्टैंड की तरफ आई हुई है।

बहन को बुलाने के बहाने से मौके से फरार
जब महिला से उसकी बहन को बुलाने के लिए कहा गया तो उसने गली की ओर इशारा करते हुए बताया कि उसकी बहन वहीं खड़ी है। जैसे ही उसे बुलाने के लिए कहा गया, दोनों महिलाएं मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकलीं। निहंग सिंह ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गईं।

इलाके में अक्सर दिखती हैं संदिग्ध गतिविधियां
बाबा बख्शीश सिंह बाजड़ा का कहना है कि वह रात के समय ऑटो चलाते हैं और शहर की कई गलियों से गुजरते हैं। उनके अनुसार नरिंदर सिनेमा वाली गली में अक्सर लड़के-लड़कियां खड़े दिखाई देते हैं और कई बार उन्हें आपत्तिजनक हालत में भी देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *