loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

जालंधर के शिवलोचक दीप ने रचा इतिहास, FIH इंटरनेशनल पैनल में हुए शामिल

भारत इंफो : पंजाब के जालंधर के शिवलोचक दीप ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) के इंटरनेशनल पैनल में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के बाद खेल जगत में खुशी की लहर है और कई खेल हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

शिवलोचक दीप मौजूदा समय में चंडीगढ़ स्थित प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) हरियाणा के ऑफिस में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह लंबे समय से हॉकी से जुड़े हुए हैं और खेल के प्रति उनका समर्पण लगातार देखने को मिला है।

अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में निभाई अहम भूमिका
शिवलोचक दीप ने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में तकनीकी अधिकारी के रूप में सेवाएं दी हैं। इनमें 2025 का एशिया कप (राजगीर), 2024 का जूनियर एशिया कप (मस्कट), मलेशिया में आयोजित सुल्तान ऑफ जोहोर कप और एफआईएच प्रो लीग जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स 2025 में उन्होंने टेक्निकल डेलीगेट की भूमिका निभाई। साथ ही हॉकी इंडिया लीग और झांसी, लखनऊ तथा बेंगलुरु में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी सक्रिय योगदान दिया।

खेल हस्तियों ने दी बधाई
उनकी इस उपलब्धि पर हॉकी जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। नितिन कोहली ने कहा कि शिवलोचक दीप की तकनीकी विशेषज्ञता खेल के लिए एक अमूल्य संपत्ति है। वहीं सुरजीत हॉकी सोसाइटी के वर्किंग प्रेसिडेंट L. R. नायर, लखविंदर पाल सिंह खैहरा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट R. प्रताप, महासचिव सुरिंदर सिंह भापा, सचिव रणबीर सिंह टूट और सीईओ इकबाल सिंह संधू ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताया।

भारतीय हॉकी टीम के चयनकर्ता और ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने कहा कि स्थानीय स्तर के टूर्नामेंट से लेकर एफआईएच इंटरनेशनल पैनल तक का शिवलोचक का सफर देशभर के खेल अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *