loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर… महंगी हुईं शराब

भारत इंफो : चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई एक्साइज पॉलिसी जारी कर दी है। नई नीति के तहत इंडियन मेड शराब और बीयर की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। यह नई एक्साइज पॉलिसी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी और 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।

नई दरों के अनुसार अब 500 रुपए की शराब की बोतल करीब 10 रुपए तक महंगी हो जाएगी। वहीं 2000 रुपए की बोतल की कीमत लगभग 40 रुपए बढ़कर करीब 2040 रुपए तक पहुंच जाएगी। हालांकि प्रशासन ने इंपोर्टेड शराब, वाइन और बीयर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। इन उत्पादों के रेट पहले की तरह ही बने रहेंगे।

प्रशासन के अनुसार यह बढ़ोतरी महंगाई और कच्चे माल की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए की गई है। इसके अलावा नई एक्साइज पॉलिसी के तहत अब डिपार्टमेंटल स्टोर में भी शराब की बिक्री की अनुमति दी जाएगी, जिससे बिक्री व्यवस्था में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *