Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

भारत इंफो : कनाडा के विंडसर शहर में पंजाबी मूल की 45 वर्षीय महिला नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हमलावर उनके घर में घुसा और चाकू से कई वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

खालिस्तानी गतिविधियों की करती थीं आलोचना
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर थीं। वह अपने वीडियो के जरिए खालिस्तानी गतिविधियों की खुलकर आलोचना करती थीं। इसी वजह से उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पहले भी तीखी बहस और विरोध देखने को मिला था। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की आधिकारिक वजह का खुलासा नहीं किया है।

पुलिस ने कहा- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
LaSalle Police Service के अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बुधवार शाम को पुलिस अधिकारी जानकारी देते हुए कहा कि परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की जाती है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *