loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

डॉ. के घर फायरिंग केस में बड़ा एक्शन : 2 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

भारत इंफो : जालंधर में संतोखपुरा स्थित डॉक्टर यशपाल के घर पर हुई फायरिंग के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और बाइक भी बरामद कर ली गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि दोपहर में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

देर रात 1:40 बजे बरसाई थीं गोलियां
यह घटना 28 फरवरी की देर रात करीब 1 बजकर 40 मिनट की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक डॉक्टर के घर के बाहर पहुंचे। एक आरोपी बाइक से उतरकर पहले घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग करता है। इसके बाद उसने सीधे डॉक्टर के मकान को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं।

10 राउंड फायरिंग से दहशत
हमलावरों ने डॉक्टर के घर और कार पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी थी। लगातार जांच और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *