loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

जालंधर में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, पलटने से बाल-बाल बची

भारत इंफो : जालंधर के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार घूमते हुए सड़क के बीचों-बीच आकर रुक गई। हादसे के बाद कार में सवार दोनों व्यक्ति तुरंत बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

टायर फटने से बिगड़ा संतुलन
घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक कार तेज गति से आ रही थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल खो बैठा और कार सीधे खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद वाहन घूमकर सड़क के बीच खड़ा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर पीछे से कोई वाहन आ रहा होता तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।

CCTV फुटेज आई सामने
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कार के बेकाबू होकर खंभे से टकराने और फिर घूमकर सड़क पर रुकने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *