Friday, September 18, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 22°C
Breaking News

मोहाली में मंदिर से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप

भारत इंफो : मोहाली में महाशिवरात्रि की रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 27 वर्षीय युवक गुरसेवक की चाकू (किरच) मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है।

रास्ता खाली करने को कहने पर हुआ विवाद
मृतक के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे गुरसेवक के साथ शिव मंदिर से माथा टेक कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे, जिससे रास्ता बाधित हो रहा था। जब गुरसेवक ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा, तो आरोपी बहस करने लगे और गाली-गलौज पर उतर आए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने किरच निकालकर गुरसेवक पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

अस्पताल के बाहर परिजनों का जोरदार प्रदर्शन
गुरसेवक की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने वारदात के तुरंत बाद एक हमलावर को खुद पकड़ लिया था, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस ने उनकी एक न सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *