loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 42°C
Breaking News

ज्योति नूरां के घर फायरिंग की खबर निकली अफवाह, जालंधर पुलिस ने किया स्थिति का खुलासा

भारत इंफो : जालंधर में मशहूर सूफी सिंगर ज्योति नूरां के घर पर फायरिंग की खबरों को लेकर शहर में मची हलचल के बीच पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है। पुलिस ने इन खबरों को पूरी तरह से निराधार और अफवाह करार दिया है।

पुलिस जांच में नहीं मिले कोई सबूत
एडीसीपी (ADCP) आकर्षि जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके की सघन जांच की। जांच के दौरान वहां फायरिंग का कोई भी सबूत नहीं मिला है। पुलिस को घटनास्थल से न तो कोई गोलियों के खोल बरामद हुए हैं और न ही किसी भी तरह की संपत्ति के नुकसान के निशान मिले हैं।

सोशल मीडिया की खबरों को बताया भ्रामक
पुलिस के अनुसार, उन्हें फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही निकली। एडीसीपी जैन ने जनता से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और न ही ऐसी अफवाहों को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *