loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

मानसा में मूसेवाला के माता-पिता ने SSP दफ्तर को घेरा, बोले- “अब इंसाफ लेकर ही उठेंगे”

भारत इंफो : पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सालों बाद भी उनका परिवार न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है। आज मानसा के SSP दफ्तर का नजारा बदला हुआ था, जहां मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह पक्के धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ में मौजूद रहीं।

बंटी बैंस के खिलाफ केस की मांग
मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला के जितने भी सोशल मीडिया हैंडल हैं उसे पर जो पैसा आ रहा है उसे पैसे को लेकर 6 महीने पहले शिकायत दी थी। जिसमें मूसेवाला के मैनेजर बंटी बैंस, सुबीर मुमेन और गुरप्रीत सिंह के नाम शामिल थे। मूसेवाला के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा तो नहीं रहा मगर बेटे की कमाई को भी छीना जा रहा है

प्रशासन और सरकार पर हमला
बलकौर सिंह ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार की ओर से मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों उनके केस में राजनीतिक हस्तक्षेप किया जा रहा है? परिवार का कहना है कि CM के ओ.एस.डी. हमारे केस को प्रभावित कर रहा है, मुझे समझ नहीं आ रहा कि हमने भगवंत मान का क्या ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *