loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

पंजाब में कलाकार फिर निशाने पर! जालंधर में सिंगर ज्योति नूरां के घर पर फायरिंग

भारत इंफो : जालंधर में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के मकसूदां स्थित नए घर के बाहर देर रात करीब 9:20 बजे फायरिंग की घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

धमकी या चेतावनी की आशंका
सूत्रों के अनुसार फायरिंग नए घर के बाहर होने से आशंका जताई जा रही है कि यह घटना किसी प्रकार की धमकी या चेतावनी से जुड़ी हो सकती है। हाल के समय में देश और विदेश में कलाकारों को मिल रही धमकियों और हमलों की घटनाओं के बीच इस वारदात को गंभीरता से देखा जा रहा है।

CCTV फुटेज बना अहम सुराग
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी एक्टिवा पर आता है, फायरिंग करता है और तुरंत फरार हो जाता है। पुलिस के लिए यह वीडियो जांच में अहम सुराग माना जा रहा है और इसके आधार पर हमलावर की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *