Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

1 बजकर 11 मिनट और धमाका… मोहाली के स्कूलों को मिली धमकी, PM-CM भी निशाने पर!

भारत इंफो : मोहाली के स्कूलों में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मैनेजमेंट को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इस मेल ने न सिर्फ मोहाली बल्कि दिल्ली तक की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। मेल में स्पष्ट लिखा था कि दोपहर 1:11 बजे मोहाली के स्कूल-कॉलेज बम धमाकों से दहल उठेंगे।

पुलिस ने इलाके को किया सील
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और किसी को भी स्कूल गेट के पास फटकने नहीं दिया जा रहा है। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। पेरेंट्स अपने बच्चों की सलामती के लिए स्कूलों के बाहर जमा हैं, जिन्हें पुलिस संयम बरतने की अपील कर रही है।

दिल्ली संसद पर हमले की चेतावनी
इस धमकी भरे मेल में केंद्र सरकार पर पंजाब के युवाओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि 13 फरवरी को दोपहर 2:11 बजे दिल्ली की संसद में धमाका किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां इस मेल को एक बड़ी साजिश या किसी शरारती तत्व की गंभीर हरकत मानकर जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *