loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, कोच के शीशे टूटे; पैसेंजर्स में दहशत

भारत इंफो : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। यह वारदात आनंदपुर साहिब से नंगल डैम रेलवे सेक्शन के बीच हुई, जहां कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने ट्रेन के कोच पर पत्थर फेंके। पथराव से कोच के शीशे टूट गए, हालांकि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

नई दिल्ली से ऊना जा रही थी ट्रेन
बताया जा रहा है कि जनशताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से ऊना की ओर जा रही थी। अचानक हुए पथराव के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और घटना की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गई।

इसी रूट पर पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी रेलवे रूट पर आनंदपुर साहिब से अंब-अंदौरा सेक्शन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर तीन से चार बार पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आरपीएफ ने बढ़ाई निगरानी और गश्त
पथराव की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पहले ही इस सेक्शन में गश्त तेज कर दी थी। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले प्रवासी परिवारों और बच्चों को जागरूक किया गया था। आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि पत्थरबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *