Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 20°C
Breaking News

पंजाब कांग्रेस में बड़ा धमाका: डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ी, राजा वड़िंग पर लगाए गंभीर आरोप

भारत इंफो : पंजाब की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस छोड़ने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने न केवल पार्टी छोड़ी, बल्कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर भ्रष्टाचार और धोखेबाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

“काबिल नेताओं की यहाँ जगह नहीं”

इस्तीफे का ऐलान करते हुए डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि उन्होंने उस कांग्रेस को अलविदा कह दिया है जहाँ मेहनती और काबिल नेताओं की आवाज नहीं सुनी जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर अब फैसले व्यक्तिगत स्वार्थों और निजी हितों के आधार पर लिए जा रहे हैं, जिससे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है।

राजा वड़िंग पर तीखा हमला: ‘अब तक के सबसे भ्रष्ट अध्यक्ष’

नवजोत कौर ने सीधे तौर पर राजा वड़िंग को निशाने पर लेते हुए उन्हें कांग्रेस के इतिहास का “सबसे भयानक और भ्रष्ट” अध्यक्ष करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया और अपने बयानों के जरिए कहा, “आपने मुख्यमंत्री के साथ हाथ मिलाकर खुद को जेल जाने से बचाया और कांग्रेस को तबाह कर दिया। अपने निजी फायदों के लिए आपने ‘आम आदमी पार्टी’ के साथ साठगांठ की और पार्टी के हितों को बेच दिया।”

षड्यंत्र और गुटबाजी का खुलासा

सिद्धू ने वड़िंग पर गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ सस्पेंशन लेटर तैयार रखा गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि उन 12 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई जो मजीठिया के साथ मिलकर नवजोत सिंह सिद्धू को हराने की साजिश रच रहे थे? कौर ने दावा किया कि पार्टी के प्रति वफादारी निभाने के बजाय वड़िंग ने उन लोगों को बड़े पदों से नवाजा जिन्होंने सिद्धू को नुकसान पहुँचाया।

“मेरे पास बर्बाद करने के सबूत, पर दिलचस्पी नहीं”

डॉ. कौर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उनके पास राजा वड़िंग के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं जो उन्हें बर्बाद कर सकते हैं, लेकिन अब उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि उन्होंने उस सिस्टम को ही छोड़ दिया है। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं (आशु, चन्नी, भट्टल और डॉ. गांधी) के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भी सवाल उठाए।

‘रील्स’ बनाने तक सीमित है राजनीति

अंत में उन्होंने वड़िंग पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक “मजाक” बनकर रह गए हैं और लोग केवल उनकी ‘रील्स’ का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “अपनी मातृ संस्था (कांग्रेस) के प्रति ईमानदार न होने पर आपको शर्म आनी चाहिए। आप पार्टी को जिताने के बजाय उसे खत्म करने में ज्यादा व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *