loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद बढ़ा तनाव, कोलंबिया के राष्ट्रपति की ट्रंप को चुनौती

भारत इंफो : वेनेजुएला में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद वॉशिंगटन और लैटिन अमेरिका के देशों के बीच तनाव और गहरा गया है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खासतौर पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो खुलकर अमेरिका के विरोध में सामने आ गए हैं।

ट्रम्प को दी सीधी चुनौती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सीधी चुनौती दी। पेट्रो ने कहा कि अगर अमेरिका में सच में हिम्मत है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कोलंबिया में ही मौजूद हैं और अमेरिका का इंतजार कर रहे हैं।

बयान से लैटिन अमेरिका में सियासी हलचल
पेट्रो का यह बयान पूरे लैटिन अमेरिका में चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पेट्रो की यह प्रतिक्रिया क्षेत्रीय असंतोष को खुलकर सामने लाती है और अमेरिका की नीतियों पर सीधा सवाल खड़ा करती है।

मादुरो भी दे चुके थे ऐसी चुनौती
गौरतलब है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो भी अगस्त 2025 में डोनाल्ड ट्रम्प को इसी तरह की चुनौती दे चुके हैं। उस समय मादुरो ने कहा था कि अगर अमेरिका में हिम्मत है तो वह आकर उन्हें गिरफ्तार करे। इसके जवाब में अमेरिका ने मादुरो की गिरफ्तारी पर घोषित इनाम की राशि और बढ़ा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *