loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

Amsterdam Airport पर फंसे केएलएम एयरलाइन के 800 भारतीय पैसेंजर, भारी बर्फबारी में बिना भोजन और हीटिंग के है पैसेंजर

भारत इंफो : बीते 24 घंटे से एम्सटर्डम एयरपोर्ट पर केएलएम एयरलाइन के 800 भारतीय पैसेंजर फंसे हुए हैं। केएलएम एयरलाइन की तरफ से भारतीय पैसेंजर्स को दिल्ली तक की फ्लाइट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और विरोध जता रहे पैसेंजर्स को धमकाने के लिए एयरपोर्ट पर पुलिस बुला ली गई है। एयरपोर्ट क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है और पैसेंजर बीते 24 घंटे से बिना भोजन और हीटिंग सुविधा के रखे गए हैं।

टोरंटो से वाया एम्सटर्डम दिल्ली आ रही फ्लाइट की पैसेंजर उपासना शर्मा ने बताया कि पहले टोरंटो से ही फ्लाइट लेट चली और टिकट में एम्सटर्डम में मात्र एक घंटे का ठहराव बताया गया था। हालांकि 24 घंटे बीत चुके हैं और भारतीय मूल के बुजुर्ग, बच्चे और महिला पैसेंजर कैदियों की तरह एम्सटर्डम एयरपोर्ट पर जमीन पर ही लेटे हुए हैं।

केएलएम एयरलाइन की तरफ से फ्लाइट न उड़ाए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। पैसेंजर्स की तरफ से जब होटल की मांग की गई तो उनके साथ धक्कामुक्की की गई और दरवाजे बंद करने के बाद केएलएम एयरलाइन का स्टाफ एयरपोर्ट से ताले लगा कर चला गया।

पेसेजंर्स ने बताया कि कुछ लोग इमरजेंसी में दिल्ली पहुंचने के लिए चले थे और एयरलाइन की तरफ से किए जा रहे दुर्व्यवहार के चलते कई बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। यात्रियों ने भविष्य में केएलएम एयरलाइन में लोगों को सीट बुक न कराने की अपील की है।

एम्सटर्डम एयरपोर्ट पर फंसे हुए यात्रियों ने भारत और पंजाब सरकार से मांग की है कि किसी तरह से उनके दिल्ली पहुंचने का प्रबंध किया जाए और केएलएम एयरलाइन मुख्यालय से संपर्क साधा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *