loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

सिख मर्यादा पर बयान को लेकर श्री अकाल तख्त सख्त, CM मान तलब

भारत इंफो : पंजाब में सिख मर्यादा, गुरु गोलक और दसवंध को लेकर दिए गए बयानों को श्रद्धा पर हमला मानते हुए श्री अकाल तख्त साहिब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जनवरी को तलब किया है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उनसे स्पष्ट जवाब मांगा है। जत्थेदार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्यादा के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विवाद पर मंत्री तरुणप्रीत सोंध पेश
इसी दिन भाई जैता जी की तस्वीरों से जुड़े विवाद के मामले में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सोंध श्री हरिमंदर साहिब स्थित श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। मंत्री नंगे पैर हेरिटेज स्ट्रीट से होते हुए अकाल तख्त पहुंचे और श्री आनंदपुर साहिब में स्थापित भाई जीवन सिंह (जैता जी) की यादगार की तस्वीरों को लेकर उठे विवाद पर अपनी सफाई दी।

 आदेशों का पालन करने का आश्वासन
मंत्री तरुणप्रीत सोंध ने अकाल तख्त को आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए विभाग में ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया जाएगा जिसे सिख सिद्धांतों की पूरी जानकारी हो और जो पंजाबी विरासत से भली-भांति परिचित हो। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त के आदेशों का पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *