loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

भारत इंफो : कनाडा से एक बार फिर भारतीय समुदाय को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। टोरंटो शहर में एक भारतीय युवक की अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

अज्ञात हमलावर ने बरसाईं गोलियां, मौके पर ही थमी सांसें

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवांक अवस्थी के रूप में हुई है। हमला उस समय हुआ जब शिवांक टोरंटो में थे, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने के कारण शिवांक को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।

इलाके में हड़कंप, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

वारदात की सूचना मिलते ही टोरंटो पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरी घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है ताकि हमलावर का सुराग मिल सके।

भारतीय समुदाय में शोक और गुस्सा

कनाडा में भारतीयों को निशाना बनाने की बढ़ती घटनाओं से वहां रह रहे भारतीय समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश है। शिवांक की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों और परिचितों तक पहुंची, वहां मातम छा गया। स्थानीय संगठन और भारतीय समुदाय के लोग पुलिस प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *