Thursday, December 18, 2025
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 15°C
Breaking News

इंडिगो का बड़ा क्राइसिस! 5 दिन में 2,000 फ्लाइटें रद्द, 3 लाख यात्री फंसे

भारत इंफो : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले पांच दिनों से गंभीर ऑपरेशनल संकट झेल रही है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्रियों को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते चार दिनों में 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं, जिससे करीब 3 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं। वीकेंड पर हालात और खराब होने की आशंका है, क्योंकि शनिवार और रविवार को 25-30% और उड़ानें कैंसिल या लेट हो सकती हैं। bur

स्थिति 15 दिसंबर तक सामान्य होगी- एयरलाइन
इंडिगो का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह पटरी पर लौटने में 15 दिसंबर तक का समय लगेगा। वहीं, सिविल एविएशन मंत्री ने साफ किया कि DGCA के नए नियम 1 नवंबर से लागू हैं, लेकिन किसी अन्य एयरलाइन को समस्या नहीं आई, इसलिए चूक इंडिगो की है और पूरे मामले की जांच की जाएगी।

कई एयरपोर्ट पर हंगामा, यात्रियों में नाराजगी
कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम समेत कई एयरपोर्ट पर यात्री घंटों फंसे रहे। कुछ महिला यात्री रो पड़ीं, वहीं कई जगह स्टाफ और यात्रियों के बीच बहसबाजी और धक्का-मुक्की भी हुई। बैगेज हैंडलिंग भी अस्त-व्यस्त रही और दिल्ली एयरपोर्ट पर हजारों बैग फर्श पर पड़े दिखे।

DGCA के नए नियम बने संकट का कारण

  1. पायलटों की दैनिक उड़ान सीमा 8 घंटे कर दी गई।
  2. नाइट लैंडिंग की अनुमति 6 से घटाकर 2 कर दी गई।
  3. हर 24 घंटे में 10 घंटे आराम अनिवार्य किया गया।
  4. DGCA ने फिलहाल इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक कुछ शर्तों में अस्थायी राहत दी है, लेकिन तब तक शेड्यूल सामान्य करना चुनौती माना जा रहा है।

देशभर से लाइव स्थिति

लखनऊ: सुबह 9 बजे तक इंडिगो की 7 फ्लाइट रद्द।
जयपुर: 6 उड़ानें कैंसिल।
अहमदाबाद: रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच 19 फ्लाइट रद्द।

तिरुवनंतपुरम: 26 में से 6 उड़ानें रद्द।स्पाइसजेट अगले 2–3 दिनों में 100 अतिरिक्त उड़ानें चलाएगा। वहीं रेलवे 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़कर 35,000 यात्रियों को राहत देगा। सरकार ने स्थिति संभालने के लिए कंट्रोल रूम बनाया है और रद्द उड़ानों के ऑटो-रिफंड का निर्देश दिया है।

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का फायदा दूसरी एयरलाइंस ने तुरंत उठाया। कई रूट्स पर किराया 2 से 4 गुना तक बढ़ गया।

पटना–दिल्ली: ₹40,000 तक
पटना–मुंबई: ₹90,000 तक
दरभंगा–दिल्ली: ₹61,266
दरभंगा–मुंबई: ₹66,783

वित्तीय झटका भी भारी

इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर चार दिनों में 7% से अधिक टूट गए। एयरलाइन ने माफी मांगते हुए कहा है कि सिस्टम रिबूट किया जा रहा है, इसलिए स्थिति सुधारने में समय लगेगा। DGCA की रिपोर्ट के अनुसार क्रू की दीर्घकालिक कमी भी बड़ी वजह है। नवंबर में अकेले इंडिगो की 1232 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि मंगलवार को 1400 फ्लाइट्स देरी से ऑपरेट हुईं।

इंडिगो का नेटवर्क सबसे बड़ा, इसलिए असर भी व्यापक

  1. 434 एयरक्राफ्ट के साथ भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन।
  2. रोजाना 2300 से अधिक उड़ानें ऑपरेट करती है।
  3. घरेलू उड़ानों में 60% मार्केट शेयर।
  4. कुल स्टाफ 41,000+, जिनमें 5456 पायलट और 10,212 केबिन क्रू शामिल।
  5. इतना बड़ा ऑपरेशन होने के कारण क्रू की कमी और नए नियमों के असर से देशभर में यात्रा व्यवस्था चरमरा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *