Saturday, October 31, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 19°C
Breaking News

पंजाब में चलती बस पर फायरिंग! 3 बाइक सवारों ने किया हमला, यात्री सहमे

भारत इंफो : पंजाब के फिरोजपुर में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब पंजाब रोडवेज़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) की एक बस पर तीन बाइक सवार युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। यह बस फाजिल्का की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग 25 से 30 यात्री मौजूद थे। अचानक हुई गोलीबारी से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री चीखते-चिल्लाते बाहर झुक गए।

बाइक सामने लाकर चलाईं गोलियां

चश्मदीद के अनुसार, बस अपने रूट पर आगे बढ़ रही थी कि तभी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आए और वाहन के सामने आकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे बस के आगे और साइड में नुकसान हुआ। बस के शीशों पर गोलियों के साफ-साफ निशान दिखाई दिए, जो घटना की गंभीरता बताते हैं।

हमलावर फरार, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में नाका व जांच तेज कर दी गई। फिलहाल हमलावरों की पहचान और फायरिंग की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *