Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

पंजाब से गई सरबजीत कौर, पाकिस्तान में बनी नूर हुसैन… पूरा मामला हिला देने वाला!

भारत इंफो : पाकिस्तान दर्शन के लिए गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से गायब हुई कपूरथला की महिला सरबजीत कौर का मामला अब रहस्य नहीं रहा। जांच में सामने आया है कि सरबजीत कौर लापता नहीं थीं, बल्कि उन्होंने पाकिस्तान में निकाह कर लिया और अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया है।

1,932 श्रद्धालुओं का जत्था गया था पाकिस्तान, 10 कम लौटे
4 नवंबर को कुल 1,932 भारतीय श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान गए थे। दस दिन बाद जत्था लौटा तो 1,922 श्रद्धालु ही भारत पहुंचे। सरबजीत कौर उनके साथ वापस नहीं आईं, जिसके बाद उन्हें “लापता” घोषित किया गया।

जांच में ऐसे खुला पूरा राज़
जांच एजेंसियों को सबसे बड़ा सुराग सरबजीत के पाकिस्तानी इमिग्रेशन फॉर्म से मिला, जिसमें राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर खाली छोड़ा गया था। इससे शक गहरा गया। भारतीय एजेंसियों ने पाकिस्तान के अधिकारियों से संपर्क किया और जांच आगे बढ़ाई। पता चला कि सरबजीत ने पाकिस्तान में निकाह कर लिया और अपना नया नाम ‘नूर हुसैन’ रख लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *