Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

Delhi Blast Case : जांच में चौंकाने वाला मोड़, पंजाब से गिरफ्तार डॉक्टर, कनेक्शन गहरा!

भारत इंंफो : दिल्ली ब्लास्ट केस में अब पंजाब का सीधा कनेक्शन सामने आया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जांच के दौरान पठानकोट के मामून कैंट में काम करने वाले एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रईस अहमद भट्ट के रूप में हुई है।

जम्मू-कश्मीर का रहने वाला रईस अहमद
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर रईस अहमद भट्ट जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। वह मामून कैंट के पास स्थित व्हाइट मेडिकल कॉलेज में करीब 3 साल से बतौर फैकल्टी पढ़ा रहा था। मेडिकल कॉलेज का मैनेजमेंट संभालने वाले स्वर्ण सलारिया ने भी उसकी पहचान और नियुक्ति की पुष्टि की है।

देर रात की गई गिरफ्तारी
स्वर्ण सलारिया के अनुसार, डॉक्टर भट्ट को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। हालांकि यह गिरफ्तारी किस आधार पर की गई और दिल्ली ब्लास्ट केस में उसकी भूमिका क्या है, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां मामले की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *