Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा पर हत्या का आरोप! परिवार समेत CBI जांच के घेरे में

भारत इंफो : पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधु अब हत्या के एक गंभीर मामले में जांच के दायरे में आ गए हैं। CBI ने चारों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में FIR दर्ज की है। यह मामला अकील अख्तर की संदिग्ध मौत से जुड़ा है, जिसकी जांच पहले SIT कर रही थी।

16 अक्टूबर को हुई थी अकील अख्तर की मौत
अकील अख्तर की मौत 16 अक्टूबर की रात पंचकूला में हुई थी। शुरुआत में परिवार ने दावा किया था कि मौत दवाओं की ओवरडोज से हुई। सहारनपुर में अंतिम संस्कार के बाद एक पुराना वीडियो सामने आया, जिसने इस मामले को नया मोड़ दे दिया।

वीडियो से खुला शक का नया अध्याय
वीडियो 27 अगस्त का बताया जा रहा है, जिसमें अकील ने कहा था कि परिवार के लोग उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं और उसे मारने की साजिश रच रहे हैं। उसने यह भी कहा था कि उसकी पत्नी की शादी दरअसल उसके ‘डैड’ से हुई है। इसी वीडियो के आधार पर पड़ोसी शमशुद्दीन ने मनसा देवी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

SIT जांच के बाद अब CBI को सौंपा मामला
अब तक SIT इस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान मृतक के दो मोबाइल फोन, लैपटॉप और डायरी बरामद की गई थी, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। SIT ने क्राइम सीन की भी बारीकी से जांच की थी और मुस्तफा के घर में तैनात पुलिसकर्मियों व स्टाफ से पूछताछ की थी। अब यह पूरा मामला CBI को सौंप दिया गया है ताकि जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *