Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भिड़ंत, 10 की मौत, कई घायल

भारत इंफो : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मलबे में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू अभियान तेजी से चल रहा है। कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं एक मासूम बच्चे को भी जीवित बचाया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ अफसर मौके पर, कई ट्रेनें रद्द
रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को साइट पर भेजा। हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी बिलासपुर से रवाना हो चुके हैं। फिलहाल पूरे रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द या रूट डायवर्ट की गई हैं। राहत-बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *