Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 20°C
Breaking News

बिहार चुनाव के लिए तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस, कांग्रेस का ऐलान

भारत इंफो : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने आखिरकार अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि RJD प्रमुख तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे।

तेजस्वी होंगे CM फेस, मुकेश सहनी बनेंगे डिप्टी CM

अशोक गहलोत ने घोषणा की, “हमारा नेता तो तेजस्वी यादव हैं।” उन्होंने एनडीए (NDA) से पलटवार करते हुए पूछा कि वे बताएं कि उनका सीएम फेस कौन होगा, सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, कहने से काम नहीं चलेगा।

गहलोत ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय जनता दल की सहयोगी वीआईपी (VIP) पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे।उप मुख्यमंत्री और भी लोग बनाए जाएंगे, जो पिछड़े समुदाय से होंगे।

पोस्टर विवाद और बीजेपी का हमला

घोषणा के तुरंत बाद, पटना के होटल मौर्या में तेजस्वी यादव की तस्वीरों वाले बड़े बोर्ड और पोस्टर लगाए गए, लेकिन इन पोस्टरों पर कांग्रेस या महागठबंधन के किसी अन्य दल के नेता की तस्वीर नहीं थी। इस बात को लेकर विवाद पैदा हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि, “महागठबंधन के भीतर कलह है। वे जनता को चाहे जितना भी समझाने की कोशिश करें कि वे एकजुट हैं, जनता समझ चुकी है कि जो पार्टी सीटों का बंटवारा नहीं कर सकती, वह सरकार नहीं चला पाएगी।” उन्होंने यह भी तंज कसा कि कांग्रेस ने अपना सम्मान खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *