loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

लैंडिंग के दौरान धंसा राष्‍ट्रपति मुर्मू का हेलीकॉप्टर, बड़ा हादसा टला

भारत इंफो : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सबरीमाला यात्रा पर ले जा रहा हेलीकॉप्टर बुधवार को हेलीपैड पर उतरते समय एक गड्ढे में फंस गया। कई पुलिसकर्मी और अग्निशमन बल के जवान हेलीकॉप्टर के पहियों को कंक्रीट पर उतरने के बाद बने छोटे गड्ढों से बाहर निकालते हुए दिखाई दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले हेलीकॉप्टर को पंबा के पास निलक्कल में उतारने की योजना थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे प्रमादम में बदल दिया गया। आखिरी समय में स्टेडियम को हेलीकॉप्टर उतारने के लिए जगह तय की गई थी, इसलिए मंगलवार देर रात वहां हेलीपैड बनाया गया।

मीडिया खबरों में अधिकारी के हवाले से कहा गिया कि कंक्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था, इसलिए जब हेलीकॉप्टर उतरा तो वह उसका भार नहीं संभाल सका और जहां पहिए जमीन को छू रहे थे, वहां गड्ढे बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *