loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

लुधियाना में RTI कार्यकर्ता को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, RTO कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर वसूलता था मोटी रकम

लुधियाना में RTI कार्यकर्ता को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, RTO कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर वसूलता था मोटी रकम

भारत इंफो : लुधियाना के रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) के कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने और उनसे पैसे वसूलने वाले RTI कार्यकर्ता सतनाम सिंह धवन को आखिरकार विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 10 महीने से फरार धवन को विजिलेंस की आर्थिक अपराध शाखा ने पकड़ लिया है।

अफसरों से उगाही का खेल
जांच एजेंसी के मुताबिक सतनाम सिंह धवन RTO ऑफिस के कर्मचारियों से RTI के जरिए धमकाकर पैसे वसूलता था। वह अफसरों के खिलाफ शिकायतें करने की धमकी देता और फिर उनसे समझौते के नाम पर मोटी रकम लेता था।

हाईकोर्ट तक की कोशिश बेकार
धवन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक जमानत की अर्जी दी, लेकिन हर बार उसे राहत नहीं मिली। आखिरकार उसने स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

अब होगी कड़ी पूछताछ
कोर्ट ने सतनाम सिंह धवन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विजिलेंस की ईओ विंग अब उसे प्रोडक्शन वॉरंट पर लाकर पूछताछ करने की तैयारी में है। एजेंसी को शक है कि इस ब्लैकमेलिंग रैकेट में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *