Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

गायक राजवीर जवंदा पंच तत्वों में विलीन, मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि, CM मान भी अंतिम विदाई देने पहुंचे

भारत इंफो : पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को उनके पैतृक गांव पौना लुधियाना में पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। गांव के सरकारी स्कूल के पास बने ग्राउंड में उनके बेटे दिलावर ने मुखाग्नि दी। राजवीर जवंदा के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गांव पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए गांव में उनके फैंस की भारी भीड़ जुटी गई।

दर्शन करने पहुंची म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार्स
राजवीर को उसी जगह पर पंच तत्वों में विलीन हुए, जहां राजवीर जवंदा ने पहली बार मंच पर गाया था। जवंदा के पैतृक घर में उनके परिवार और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सेलेब्स के साथ अंतिम दर्शन किए। मौके पर कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला और एमी विर्क भी मौजूद रहे।

8 अक्टूबर को हुआ था निधन
जवंदा का निधन 8 अक्टूबर, बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ। 35 साल की कम उम्र में उन्होंने सुबह 10:55 बजे आखिरी सांस ली। अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि उनके मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हुआ।

बाइक राइडिंग के दौरान हुआ एक्सीडेंट
राजवीर जवंदा को बाइक राइडिंग का काफी ज्यादा शौक था। इसी शौक को पूरा करने के लिए वह अपनी नई बाइक पर हिमाचल जा रहे थे। रास्ते में अचानक अवारा पशु आने के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

टूर पर जाने से रोका था पत्नी ने
जवंदा के एक करीबी दोस्त ने बताया कि 27 सितंबर को जवंदा को BMW बाइक पर टूर करने से उनकी पत्नी अशविंदर कौर ने रोका था। हालांकि वंदा ने भरोसा दिलाया कि कुछ नहीं होगा, मैं जल्दी लौटूंगा। हालांकि उसी दिन हादसा हो गया। जिसके बाद जवंदा जीवित घर नहीं लौट सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *