भारत इंफो : भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर की खाली पड़ी कुल पांच राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पांच सीटों में पंजाब की एक और जम्मू-कश्मीर की चार सीटें शामिल हैं।
24 अक्टूबर को होगी वोटिंग
पंजाब की राज्यसभा सीट पर मतदान 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती शाम 5 बजे शुरू होगी और नतीजे उसी दिन शाम 6 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 13 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी, जबकि 16 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
संजीव अरोड़ा की राज्यसभा सीट खाली
पंजाब की जिस राज्यसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है, वह संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। अरोड़ा ने 19 जून 2025 को लुधियाना पश्चिमी विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट का कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक के लिए है।