Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

CM मान की रैली से पहले बवाल! AAP कार्यकर्ताओं की बस पर ताबड़तोड़ हमला

भारत इंफो : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की रैली से ठीक पहले बड़ा बवाल हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली में शामिल होने जा रहे AAP कार्यकर्ताओं पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब कार्यकर्ता पंजाब रोडवेज की सरकारी बस से मूसे गांव से झबाल जा रहे थे।

ईंट-पत्थर और फायरिंग से मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, मूसे गांव के कुछ युवकों ने अचानक बस को निशाना बनाया और उस पर ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान बस के शीशे चकनाचूर हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं। हमले में चार AAP कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनकी पहचान सुरिंदर सिंह, अरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह और फुमण सिंह के तौर पर हुई है।

सरपंच ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

हमले में AAP के सरपंच करनैल सिंह भी घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वारदात के पीछे बीजेपी से जुड़े युवकों का हाथ है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इलाके में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

हमले की शिकायत थाना झबाल में दर्ज कराई गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। AAP नेताओं का कहना है कि रैली में जाने से रोकने के लिए इस तरह का हमला कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *