loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

पीएम मोदी के इंडिया की जीत पर ऑपरेशन सिंदूर वाले ट्वीट पर पाकिस्तान में बवाल, पाक मंत्री उतर आए घटिया करतूत पर

भारत इंफो : एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर अपना दबदबा कायम रखा, बल्कि पड़ोसी मुल्क में भारी निराशा और बौखलाहट भी फैला दी। इस शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को बधाई दी और एक तीखा संदेश दिया।

भारतीय टीम की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर भी जारी है। नतीजा वही है, भारत की जीत।

पीएम मोदी के इस बयान पर पाकिस्तान की ओर से तत्काल और तीखी प्रतिक्रिया आई। पाकिस्तान के गृहमंत्री और साथ ही एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने PM मोदी के ट्वीट को खेल भावना के विरुद्ध बताया।

पाकिस्तानी गृहमंत्री को लगी मिर्ची

मोहसिन नकवी ने प्रतिक्रिया देते हुए भारत को “शर्मनाक” बताया और इतिहास में दर्ज कुछ हारों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध ही गौरव का पैमाना है, तो भारत पहले ही पाकिस्तान से हार चुका है। क्रिकेट मैच में युद्ध घसीटना खेल की भावना का अपमान है।

नकवी के इस बयान ने यह साफ कर दिया कि एशिया कप फाइनल की हार ने पाकिस्तान के राजनीतिक और खेल नेतृत्व में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है।

ट्रॉफी से जुड़ा बड़ा विवाद

फाइनल मैच के बाद हालात तब और बिगड़ गए जब भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से साफ इंकार कर दिया। इस दौरान ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी स्टेज पर डटे रहे, जिसके कारण पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में काफी देरी हुई।

हालात तब चरम पर पहुंच गए जब मोहसिन नकवी ने भारत की जीती हुई ट्रॉफी को अपने कब्जे में लिया और स्टेडियम से चले गए। इस घटना के कारण भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी और मेडल लिए बिना ही मैदान से वापस लौट गए। इस विवाद ने फाइनल के रोमांच के बाद दोनों देशों के बीच तनाव को खेल के मैदान से बाहर राजनीतिक गलियारों तक पहुँचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *