Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

पीएम राहत पैकेज पर विवादित पोस्ट : संगरूर DC को पंजाब सरकार का नोटिस

भारत इंफो : संगरूर के डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर बवाल खड़ा हो गया है। पोस्ट में कहा गया था कि “हरित क्रांति से देश का अन्न भंडार भरने और सीमा पर सबसे अधिक शहादत देने वाला पंजाब जब बाढ़ की मार झेल रहा है, तब मात्र 1600 करोड़ रुपए का पैकेज देना पंजाब के साथ बड़ा मजाक है।”

पीएमओ ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार को निर्देश

यह पोस्ट वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने संज्ञान लिया और पंजाब सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। पीएमओ के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने DC राहुल चाबा को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।

DC ने दी सफाई: “मेरे द्वारा पोस्ट नहीं किया गया”

मामले के बढ़ने पर डीसी राहुल चाबा ने कहा कि यह पोस्ट उनकी तरफ से नहीं किया गया। उनके मुताबिक, सभी जिलों के DC के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट जनसंपर्क अधिकारियों के कंट्रोल में रहते हैं। यह बयान दरअसल एक मंत्री का था, जिसे गलती से उनके आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर दिया गया।

जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई

DC चाबा ने कहा कि संबंधित जनसंपर्क अधिकारी की गलती सामने आई है और उसके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश कर दी गई है। वहीं, इस घटना ने प्रशासनिक गलियारों से लेकर राजनीतिक हलकों तक नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *