loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 12°C
Breaking News

दिल्‍ली में BMW कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की दर्दनाक मौत

भारत इंफो, दिल्ली : दिल्ली के छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार थे, तभी पीछे से आ रही BMW कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चला रही महिला ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नवजोत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने BMW कार और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। घटना की पुष्टि करते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार चलाने वाली महिला और उसके पति भी घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उनके बयान दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *