loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

एशिया कप 2025 में भारत की धमाकेदार जीत! पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

भारत इंफो, स्पोर्ट्स डेस्क: एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हाई-वोल्टेज ड्रामा के साथ खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने कहर बरपा दिया। पूरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन ही बना सकी।

जवाब में टीम इंडिया ने आक्रामक अंदाज़ दिखाया और 16वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर 128 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत से भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एशिया कप में उसका दबदबा कायम है।

लेकिन मैच का सबसे बड़ा ड्रामा जीत के बाद देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया। इससे पहले टॉस के वक्त भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। यह नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच गर्मागर्म बहस छिड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *