Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 16°C
Breaking News

पंजाब में पिता का खौफनाक बदला! अपनी ही बेटी और नातिन की कर दी ह’त्या, पूरा इलाका दहशत में

भारत इंफो, जालंधर : बठिंडा में सोमवार को बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी और 2 साल की नातिन की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हमले के दौरान लड़की के भाई ने भी अपने पिता की मदद की। मृतका की पहचान जसमनदीप कौर और उसकी बेटी एकमनूर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पिता की पहचान राजवीर सिंह नंबरदार के रूप में हुई है।

गांव के लड़के से ही की थी लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक जसमनदीप कौर ने अपने ही गांव विरक कलां के लड़के से लव मैरिज कर ली थी। जिस कारण जसमनदीप का परिवार उससे बेहद नाराज था। इसी वजह से हर दिन घर में विवाद होता रहता था। सोमवार को जब जसमनदीप अपनी बेटी की दवा लेने के लिए बस स्टैंड निकली थी।

इस दौरान जसमनदीप के पिता और भाई पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने मौका पाते ही हमला कर दिया। जिस कारण जसमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसकी दो साल की बेटी एकमनूर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता-बेटे दोनों फरार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं आरोपी पिता और भाई के खिलाफ हत्या के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए स्पेशल टीम बनाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *