loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

जालंधर से फिर दिखे धौलाधार के खूबसूरत पहाड़, बारिश के बाद साफ हुआ आसमान

भारत इंफो : जालंधर में एक बार फिर कुदरत का अद्भुत नजारा देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण वायुमंडल में जमा प्रदूषण की परत पूरी तरह छंट गई है। इसके परिणामस्वरूप, जालंधर के लोगों अपने घरों की छतों से हिमाचल प्रदेश की धौलाधार पर्वत श्रृंखला के दीदार कर पा रहे हैं। सफेद बर्फ से ढकी ये चोटियां शहर से इतनी साफ दिखाई दे रही हैं कि मानो वे चंद किलोमीटर की दूरी पर हों। स्थानीय लोग इस दृश्य को देखकर काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *