loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

कमल कौर हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरों पंजाब लाया गया

भारत इंफो : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से पंजाब लाया गया है। पुलिस की टीम आरोपी को कस्टडी में लेकर भारत पहुंची है।

शारजाह में हुआ था हिरासत में
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेहरों को जनवरी 2026 में शारजाह पुलिस ने वीजा से जुड़े एक मामले में पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया था। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें कुछ समय लग गया। अब डिपोर्टेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को पंजाब लाया गया है।

जून 2025 में हुई थी हत्या
जानकारी के मुताबिक, कमल कौर भाभी की हत्या जून 2025 में बठिंडा में की गई थी। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब आदेश अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक ईऑन कार से तेज बदबू आने लगी।

कार में मिली थी लाश
जब कार की जांच की गई तो उसमें से कंचन कुमारी का शव बरामद हुआ। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। अब मुख्य आरोपी के भारत लाए जाने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की पूछताछ और कार्रवाई तेज करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *