loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

40 साल की मेहनत रंग लाई, पंजाब के व्यक्ति ने जीती डेढ़ करोड़ की लॉटरी, रातों-रात बना करोड़पति

भारत इंफो : पंजाब के नवांशहर निवासी गुरचरण सिंह की किस्मत आखिरकार 40 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लगातार लॉटरी टिकट खरीद रहे गुरचरण सिंह ने इस बार डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीत लिया। इस जीत के साथ ही वह रातों-रात करोड़पति बन गए और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

बेटे के नाम पर खरीदी टिकट बनी लकी
गुरचरण सिंह हर साल लॉटरी खरीदते थे और उन्हें पहले भी छोटे-मोटे इनाम मिलते रहे थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने बेटे के नाम से टिकट खरीदी, जो उनके लिए बेहद भाग्यशाली साबित हुई। जैसे ही उन्हें बड़े इनाम की जानकारी मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

चार दशकों का इंतजार हुआ खत्म
अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए गुरचरण सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। 40 साल तक लगातार टिकट खरीदते रहे और उन्हें विश्वास था कि एक दिन उनकी किस्मत जरूर बदलेगी। अब बेटे के नाम पर लगी इस लॉटरी ने उनके लंबे इंतजार को सुखद अंत दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *