loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

IndiGo ने 18 दिन में दूसरी बार बढ़ाया चार्ज, फ्लाइट के लिए अब 10 हजार तक ज्यादा ढीली होगी जेब

भारत इंफो : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। वीरवार यानी 2 अप्रैल रात 12:01 बजे से एयरलाइन की फ्लाइट्स महंगी हो गई हैं। कंपनी ने घरेलू उड़ानों पर अधिकतम ₹950 और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर ₹10,000 तक अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लागू किया है।

इंडिगो ने कम समय में दूसरी बार किराए बढ़ाए हैं। इससे पहले 14 मार्च को भी एयरलाइन ने टिकट दरों में इजाफा किया था। लगातार बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

फ्यूल कीमतों में उछाल बनी वजह
कंपनी के अनुसार एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। International Air Transport Association (IATA) के मुताबिक पिछले एक महीने में फ्यूल की कीमतें 130% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं, जिससे एयरलाइंस की ऑपरेटिंग लागत काफी बढ़ गई है।

दूरी के आधार पर लगेगा फ्यूल चार्ज
इंडिगो ने बताया कि फ्यूल सरचार्ज को दूरी के अनुसार री-कैलिब्रेट किया गया है। यानी जितनी लंबी दूरी की यात्रा होगी, उतना ज्यादा फ्यूल चार्ज यात्रियों को देना होगा। हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को पूरा बोझ यात्रियों पर डालने से रोका है और घरेलू किराए में अधिकतम 25% बढ़ोतरी की ही अनुमति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *