loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर, पेट्रोल 55 रुपए हुआ महंगा

भारत इंफो : पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने दोनों ईंधनों के दामों में करीब 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। इस फैसले के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 55 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। नई कीमतों के लागू होने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 321.17 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।


मिडिल ईस्ट तनाव को बताया वजह
सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। अधिकारियों के अनुसार मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच टकराव की स्थिति के चलते वैश्विक बाजार में तेल महंगा हो गया है, जिसका असर पाकिस्तान की घरेलू कीमतों पर पड़ा है।

पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें
कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आते ही पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लाहौर और कराची समेत कई जगहों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गईं। लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कमी हो सकती है, इसलिए लोग पहले से ही टैंक फुल करवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे हैं।

जमाखोरी पर सख्त चेतावनी
ईंधन की कमी की अफवाहों और जमाखोरी की शिकायतों के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी लोग पेट्रोल या डीजल का अवैध रूप से स्टॉक जमा करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने कहा कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *