loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

बुरे फंसे कैप्टन कूल MS धोनी! झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस

भारत इंफो : पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया गया है। मामला रांची के हरमू इलाके स्थित H-10A आवासीय प्लॉट से जुड़ा है, जिसे लेकर बोर्ड ने नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

पैथोलॉजी लैब चलने का आरोप
अधिकारियों के अनुसार यह प्लॉट केवल आवासीय उद्देश्य से आवंटित किया गया था, लेकिन फिलहाल वहां कथित रूप से पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है। बोर्ड का कहना है कि यदि ऐसा है तो यह आवंटन शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन माना जाएगा।

15 दिन में मांगा जवाब
नोटिस में धोनी से 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्लॉट का आवंटन रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *