loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 16°C
Breaking News

पाक-अफगान संघर्ष में 300 से ज्यादा मौतें, पाक सेना ने भारत पर मढ़ा दोष

भारत इंफो : भारत के पड़ोसी मुल्कों के बीच तनाव अब खुले युद्ध में तब्दील हो गया है। वीरवार देर रात शुरू हुए इस सैन्य टकराव में अब तक 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 500 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के भीतर काबुल, कंधार, पक्तिया और नंगरहार जैसे प्रमुख प्रांतों पर ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ के तहत भीषण एयरस्ट्राइक की है। इस सैन्य कार्रवाई के जवाब में तालिबान ने भी पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया है, जिससे सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है।

पाकिस्तान ने भारत पर मढ़ा दोष
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस ऑपरेशन में अब तक 274 तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और उनकी 115 टैंक व बख्तरबंद गाड़ियां नष्ट कर दी गई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान में होने वाली आतंकी गतिविधियों के पीछे भारत का हाथ है और इसके लिए अफगान तालिबान की जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि इस संघर्ष में उसके भी 12 सैनिक मारे गए हैं और कई चौकियां तबाह हुई हैं।

तालिबान ने दावों को बताया झूठा
दूसरी ओर, अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के आंकड़ों को सिरे से खारिज कर दिया है। तालिबान का कहना है कि उनके केवल 8 से 13 लड़ाके शहीद हुए हैं, जबकि उन्होंने जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। तालिबान ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के दो सैन्य मुख्यालयों और कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने अपनी हवाई कार्रवाई बंद नहीं की, तो उसे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *