loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 15°C
Breaking News

पंजाब में 8 साल के बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोंचा, अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत

भारत इंफो : पंजाब में एक 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। मृतक बच्चे की पहचान इतवारी के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुर के गिला गाखलां का रहने वाला था। पिता मुनेजर ने बताया कि पर बेटे पर 5 से 6 कुत्तों के झुंड ने हमला किया था।

मां के साथ पिता को खाना देने गया था
जानकारी के मुताबिक बच्चा अपनी मां के साथ पिता को खाना देने के लिए गया हुआ था। इस दौरान खेतों में वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया। इसी दौरान कुत्तों के एक झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। बेटे के चिल्लाने के बाद उसके माता-पिता तुरंत दौड़े-दौड़े।

अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई मौत
बच्चे के माता-पिता ने कुत्तों के झुंड को भगाया। पर इस दौरान कुत्तों ने उसे काफी जगह से नोंच लिया था। कुत्तों ने उसके सिर पर सबसे ज्यादा नोंचा था। वहीं शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी काटा था। घायल अवस्था में बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *