loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 15°C
Breaking News

संगरूर में हाईवे पर 10 गाड़ियां भिड़ीं, एक की जान गई, कई घायल

भारत इंफो : पंजाब के संगरूर में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर अचानक विजिबिलिटी कम होने से एक के बाद एक करीब 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ब्रेक लगते ही शुरू हुई टक्कर की चेन
लोगों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब अचानक घना कोहरा छा गया और ड्राइवरों को सड़क साफ दिखाई देना बंद हो गया। इसी दौरान एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे आ रही गाड़ियां रफ्तार कम न कर पाने के कारण उससे टकराती चली गईं। कुछ वाहन टक्कर के बाद सड़क किनारे खेतों में भी जा गिरे।

मृतक और घायलों की पहचान
पुलिस के मुताबिक हादसे में फरीदकोट निवासी 42 वर्षीय अमृत सिंह की मौत हो गई। वहीं बरनाला की बलजीत कौर (50), बठिंडा की किरणा देवी (30), फरीदकोट की जसपाल कौर (65), सुरजीत सिंह (55) और जगसीर सिंह (35) समेत कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *