Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

लॉरेंस बिश्नोई को कोर्ट ने इस मामले में किया बरी, नहीं मिले ठोस सबूत

भारत इंफो : चंडीगढ़ के बहुचर्चित राजवीर सिंह उर्फ सोनू शाह हत्याकांड में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित पांच आरोपियों को सूबतों के अभाव में बरी कर दिया, जबकि गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को दोषी करार दिया गया है।

20 फरवरी को तय होगी सजा
दोषी ठहराए गए आरोपियों में शुभम उर्फ बिगनी, मंजीत उर्फ मोटा और राजन उर्फ जाट शामिल हैं। कोर्ट ने कहा कि इनके खिलाफ पर्याप्त प्रमाण मौजूद हैं। तीनों की सजा पर अंतिम फैसला 20 फरवरी को सुनाया जाएगा।

कई राज्यों की जेलों में बंद आरोपी
मामले में बरी किए गए आरोपियों में धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक उर्फ बंटी, राजू बसोदी और दीपक रंगा के नाम भी शामिल हैं। बताया गया है कि केस से जुड़े आरोपी चंडीगढ़, दिल्ली, अंबाला और गुजरात की अलग-अलग जेलों में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *