loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

पंजाबी एक्ट्रैस हिमांशी खुराना से मांगी गई 10 करोड़ रुपए की फिरौती, विदेशी नंबर से आई धमकी

भारत इंफो : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री (पॉलीवुड) और ‘बिग बॉस’ फेम अभिनेत्री हिमांशी खुराना को लेकर एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। हिमांशी को जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद से उनके प्रशंसक और फिल्म जगत में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह धमकी एक अज्ञात विदेशी नंबर के जरिए दी गई है।

10 करोड़ की फिरौती का खौफनाक मैसेज
धमकी देने वाले शख्स ने हिमांशी खुराना से 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती की मांग की है। बताया जा रहा है कि विदेशी नंबर से आए इस कॉल/मैसेज में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर मांग पूरी नहीं की गई, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

विदेशी नंबर से आया कॉल, पुलिस जांच में जुटी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस नंबर से यह धमकी दी गई है वह भारत का नहीं है। पुलिस इस मामले में इंटरनेशनल कॉल्स और आईपी एड्रेस को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। हिमांशी की ओर से इस मामले की मोहाली शिकायत दर्ज करा दी गई है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *