loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

मैरिटन होटल मारपीट पर बोले डॉ मरवाहा, होटल की तरक्की देखकर कुछ पार्टनर अवैध डिमांड कर रहे हैं

भारत इंफो : जालंधर के Mariton Hotel में पार्टनरों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का CCTV सामने आने के बाद होटल के पार्टनर डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा और झगड़े की वजह बताई।

हिस्सेदारी विवाद से शुरू हुआ विवाद
मरवाहा ने बताया कि होटल के कुल छह पार्टनर हैं और उनमें हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। उनका दावा है कि 80% हिस्सेदारी उनकी है, जबकि 5% हिस्सेदारी वाले पार्टनर ने उन पर हाथ उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पार्टनर धक्केशाही कर अपनी शर्तें मनवाना चाहते हैं और पिछले छह महीनों से अवैध मांगें रख रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान बढ़ा तनाव
मरवाहा के मुताबिक हाल ही में होटल में एक कार्यक्रम के दौरान वे स्टाफ की जांच करने पहुंचे थे। वहां पार्टनर दक्ष दुआ को देखकर वे बाहर निकलने लगे। इसी दौरान दुआ के भाई गुलशन दुआ पर शराब पीकर उन पर फेंकने और लिफ्ट में घुसकर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाया गया।

पगड़ी उतरने और बेटे के घायल होने का दावा
उन्होंने कहा कि करीब 8–10 लोगों ने उन्हें और उनके बेटे को घेर लिया और मारपीट की, जिसमें उनकी पगड़ी उतर गई और बेटे के कान से खून आने लगा। घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मरवाहा का दावा है कि विवाद एक घंटे से ज्यादा चला और उन्हें बार-बार गिराया गया।

पुलिस और धार्मिक संस्था से शिकायत
पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत थाना रामामंडी पुलिस को दी गई है और न्याय की मांग की है। साथ ही इस विवाद को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब को भी लिखित शिकायत भेजी गई है। उनका कहना है कि अगर उन्हें कोई नुकसान होता है तो जिम्मेदार संबंधित पार्टनर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *