loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

जालंधर का मैरिटन होटल बना ‘जंग का अखाड़ा’ : पार्टनरों में जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट में उतरी पगड़ी

भारत इंफो : जालंधर के मैरिटन होटल (Hotel Meriton) उस समय अखाड़ा बन गया जब किसी बात के चलते होटल के पार्टनर ही आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि होटल परिसर के भीतर ही सरेआम लात-घूंसे चले। इस हिंसक झड़प के दौरान एक पक्ष की पगड़ी तक उतर गई, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया।

मामूली बहस के बाद हुई हाथापाई
मिली जानकारी के मुताबिक, होटल के पार्टनरों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर पटक दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। होटल के स्टाफ और वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने यह सारा मंजर देखते रहे।

CCTV फुटेज कब्जे में, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें मारपीट की पूरी घटना कैद हुई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *